फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू, 3088 परीक्षार्थियों मैदान से बाहर

विज्ञापन
जीजीआईसी के बाहर परीक्षा को लेकर उत्साहित छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर के अनिवार्य विषय हिंदी का प्रश्नपत्र होने से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। दोनों पालियों में 3088 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दोनों पालियों की परीक्षाओं में अधिकारियों तथा उड़नदस्तों ने चेकिंग की। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारी केंद्र पर डटे रहे। डीएम श्रुति सिंह ने परीक्षा के पहले दिन एसएसपी जयप्रकाश सिंह के साथ सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बिचपुरी खेड़ा के कृषक इंटर कॉलेज तथा हेवरा में जिला पंचायत इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था देखी। शाम की पाली में डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में परीक्षाओं का निरीक्षण किया। डीआईओएस राजू राणा ने पहली पाली मे बीहडी क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ।
विज्ञापन

चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रशासनिक सख्ती के चलते चकरनगर क्षेत्र में हाईस्कूल में 36 परीक्षार्थियों ने इंटर में 12 ने परीक्षा छोड़ी है। एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह, डीआईओएस राजू राणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जवाहर इंटर कॉलेज केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेंद्र अंठूलिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चकरनगर केंद्र प्रभारी शशि शुक्ला ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं।
महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार लोक मान्य रूरल इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक डॉ एस एस त्रिपाठी की निगरानी में मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीडीओ निरंजन त्रिवेदी पूरे समय मौजूद रहे ।
उदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वॉइस रिकार्डर के माध्यम से परीक्षा पर निगाह रखी गई। बिहारीजी इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराईं गईं। तनिषा दुबे ने बताया कि हिंदी का पेपर अच्छा था। पूरा पढ़ा हुआ आया। छात्रा अनमिका राजावत का कहना है पहले पेपर का मानसिक दबाव था, लेकिन पेपर अच्छा आया। बिना तनाव हल किया। जैसा कॉलेज में पढ़ाया गया था, उसी अनुरूप पेपर भी आया।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआं, पंचशील इंटर कॉलेज सराय भूपत, गया प्रसाद वर्मा स्मृति इंटर कॉलेज बिचपुरी खेड़ा, मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज रायनगर, चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

शिवाजी शिक्षा निकेतन में परिक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक- फोटो : ETAWAH

अनामिका राजावत- फोटो : ETAWAH

तनीषा दुबे- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें