ग्राम कुड़रिया के लोगों ने गांव में बीएलओ के न मिलने की शिकायत तहसीलदार भरथना गजराज सिंह से की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई युवा जो 18 साल के हो गए हैं उनका नाम लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। जो पंचायत चुनाव में वोट डालना चाहते हैं। गांव में न बीएलओ आता है न ही मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है।
क्षेत्र निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी उर्फ अन्नू ने कहा कि बीएलओ मनमानी कर रहे हैं। गांव में एक बार भी नहीं आए। दीपांकर, प्रिया, राजकुमारी आदि कई युवा हैं जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ा है। तहसीलदार गजराज सिंह ने कहा कि मामले की जांच करेंगे। जिनके वोट बनने हैं वे मतदाता बनने का प्रारूप भरकर तहसील कार्यालय में जमा कर दें।