फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्नातक व शिक्षक प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से संपर्क बनाएं भाजपाई

Wed, 14 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 24 कैस्त गांव में स्थित स्कूल में हुई बैठक में शामिल भाजपा नेता कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम जानकी विद्या मंदिर कॉलेज कैस्त और रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज, जाखन में भाजपा की बूथ स्तरीय पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप व शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जीत का आधार होती है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन आम चुनाव से अलग है।
इसमें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, कार्यों और योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर पर तय कार्ययोजना के अनुसार सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, विवेक शाक्य, अजय यादव, अभिषेक शुक्ला, श्रेयष मिश्रा, विवेक गुप्ता, विरला शाक्य, राजकमल यादव, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें