फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाजपाइयों ने शटडाउन कराकर लखना उपकेंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बा में बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों व भाजपाइयों ने सोमवार शाम पांच बजे शट डाउन कराकर लखना बिजली उपकेंद्र पर ताला डाल दिया और एसडीओ व जेई को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की, जहां एसडीओ ने बैठक में होने की बात कहकर उपकेंद्र पर आने से मना कर दिया वहीं समाचार लिखे जाने तक लोग उपकेंद्र पर डटे रहे। वहीं कस्बे में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


लखना में रविवार को रात व सोमवार को दिन में हुई अंधाधुंध बिजली कटौती से गुस्साए लगभग 50 व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को शाम लखना उपकेंद्र पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन के मशीन रूम में शट डाउन कराकर उपकेंद्र पर ताला डाल दिया। यह लोग एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग करने पर ही ताला खोलने की जिद पर अड़ गए और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम जेई रामसेवक मौके पर पहुंचे और लोगों से ताला खोलने की अपील करते रहे, लेकिन इसके बाद भी भीड़ ने समाचार लिखे जाने तक ताला नहीं खोला और कस्बे में अंधेरा छाया रहा। ताला जड़ने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, भाजपा नेता जयनाथ वर्मा, अरविंद पोरवाल, डॉ. गोविंद मोहन तिवारी, ध्रुव नारायण अवस्थी एडवोकेट, शरद ओमर, गोलू मिश्रा, रामजी पोरवाल, मोनू तिवारी, जानू तिवारी, आशीष दीक्षित, मनोज पांडेय, नंदराम कुशवाहा, छोटे त्रिपाठी, मोनू आदि शामिल रहे। देर शाम कमलेश कठेरिया भी सब स्टेशन पर पहुंच गए। इस संबंध में एसडीओ बकेवर संतकुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें