फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हुई खुली लूट: विजयबहादुर

Tue, 25 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए विजय बहादुर पाठक तथा अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में खुली लूट हुई है। ये सपा के पारिवारिक विवाद में स्वत: ही उजागर हुआ कि सपा नेताओं ने किस तरह से जनता के धन को लूटा है। स्वयं प्रो रामगोपाल यादव ने अपनी चिट्ठी में इस बात का जिक्र कर दिया है। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर को दस विधानसभा क्षेत्रों की इटावा नुमाइश मैदान में होने वाली रैली एतिहासिक होगी। ये पूछे जाने पर कि इस रैली में क्या किसी की ज्वाइनिंग होगी, उन्होंने और प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने इससे इंकार किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सपा मुखिया जब प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तो कहा कि सपा में कोई विवाद नहीं है जबकि बाहर कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में जूझ रहे हैं। कोई अखिलेशवादी है तो कोई शिवपालवादी तो कोई रामगोपालवादी। आज सपा के दिग्गज ही इस बात को कह रहे हैं कि हजारों करोड़ों की लूट की गई। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष बाद सरकार के लोग अपना हिस्सा मांगने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश को सिर्फ लूटा है। भाजपा प्रदेश को उत्तम बनाना चाहती है। 27 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की इटावा नुमाइश मैदान में महासंकल्प रैली है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशवराव मौर्य भी मौजूद रहेंगे। वार्ता के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, रैली के सह प्रभारी सुब्रत पाठक व विनय शाक्य, जिला प्रभारी नवाब सिंह यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, केके राज, जयवीर सिंह भदौरिया, प्रदेश सदस्य गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता व अजय धाकरे, प्रशांत राव चौबे, रविंद्र तिवारी गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें