फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आजम का पुतला फूंका

Wed, 07 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आजम खां का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपाइयों में उबाल है। इसके विरोध में शास्त्री चौराहे पर नारेबाजी कर आजम का पुतला फूंका। पुलिस ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां पर डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। आक्रोशित भाजपाई शास्त्री चौराहे पर आजम खां का पुतला फूंकने के लिए पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें पुतला फूंकने से रोका। लेकिन भाजपाइयों ने पुलिस को चकमा दे दिया। उधर डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपाइयों ने आजम खां को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की ।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, कृपानारायन तिवारी, प्रशांतराव चौबे, विवेक भदौरिया, विकास भदौरिया, मधु तोमर, कमलेश कठेरिया, जितेंद्र गौड़, अरुण कुमार गुप्ता अन्नू, डा. बृजवीर सिंह यादव, महेश गुप्ता, सभासद शरद बाजपेई, सावित्री कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें