फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एक विचार व राष्ट्रवादी सिद्धांत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के शक्तिधाम कार्यक्रम स्थल में भाजपा जिला संगठन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 15 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सम्मानित हुए कार्यकर्ताओं के कार्यों को सराहते हुए कहा कि भाजपा एक विचार व राष्ट्रवादी सिद्धांत है। अन्य दलों की तरह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीन चौधरी ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने कहा जो सपने लेकर चले थे वह आज एक-एक कर मूर्तरूप ले रहे हैं।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हट चुका है, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी शुरू है। जयवीर सिंह शाक्य ने कहा संगठन को चाहिए कि वह असली, नकली और फसली कार्यकर्ताओं की पहचान रखे।
प्रदीप अग्रवाल ने कहा मोदी और योगी की सरकार में जनहित कार्य लगातार जारी हैं। कहा आज यह भी तय होना चाहिए कि जन प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए कि जिसे पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान हो।
उनकी बात या फोन उठाने का भी थोड़ा समय हो। प्रभाकर गुप्ता,गजेंद्र मिश्रा आदि ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जफर अली, मोहम्मद तौसीफ, बच्चू मिश्रा, शरद बाजपेई, पंकज पचौरी, अंशु दुबे, डा. ज्योति वर्मा, अंकित तिवारी, गजराज शाक्य, किशोर कुशवाहा, ओम चौधरी, अजय मिश्रा, शैलेंद्र भदौरिया, देवेंद्र सविता, अमित शुक्ला, कल्याण कोष्ठा, मधुसूदन दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता व संचालन गगन चतुर्वेदी ने किया।
सम्मानित होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता
सम्मानित होने वालों में नरेंद्र सिंह सेंगर, दिवाकांत शुक्ला, प्रभाकर गुप्ता, प्रेम नारायण त्रिपाठी, राम सेवक दुबे, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, रमेश राजपूत, प्रदीप अग्रवाल, गजेंद्र मिश्रा, जयवीर शाक्य, कल्याण सिंह कुशवाहा, डा. राजबहादुर यादव, राम कुमार चौधरी, शशि मोहन चौधरी, ब्रज मोहन सिंह राजपूत शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें