फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा में निर्दलीयों से पीछे चल रही है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद की पांच सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। तीन में सपा, एक पर बसपा और एक पर भीम आर्मी समर्थित निर्दलीय आगे है।
विज्ञापन

महेवा प्रथम वार्ड से भीम आर्मी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रोहित गौतम ने करीब 600 मतों की बढ़त बना रखी है। दूसरे नंबर पर सपा के बागी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव हैं। सबसे चर्चित वार्ड दो में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे की पत्नी अनुपम शर्मा सपा समर्थित अंजू कुमारी से करीब 45 सौ मतों से पीछे हैं।
विज्ञापन

वार्ड से भी सपा के फरियाद भारती ने भाजपा समर्थित आयुषराज कोरी से 600 मतों की बढ़त बना रखी है। वार्ड चतुर्थ से बसपा प्रत्याशी स्वदेश कुमारी पाल सपा की चंद्रावती से करीब 900 मतों से आगे चल रही थीं।
विज्ञापन

यहां भाजपा प्रत्याशी रीना त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। महेवा पंचम सीट से सपा के जेपी दोहरे बसपा के कमलेंद्र कुमार से 534 मतों से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें