फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 शैय्या के अस्पताल बना एंबुलेंस चालकों का बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। उत्तर प्रदेश भंडारागार निगम के चेयरमैन रहे पं रामाधीन शर्मा की स्मृति में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायमसिंह ने 50 शैय्या का अस्पताल बनवाया था। इस अस्पताल में यदि सुबिधाएं मुहैया करा दी जाती तो कोरोना काल में यह मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है। नवनिर्मित बिल्डिंग व्यवस्था को मुंह चिढाती नजर आ रही है। इस इमारत को एंबुलेंस चालकों ने अपना बसेरा बना लिया है।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज के समीप यूपी एग्रो की जमीन पर स्वास्थ्य विभाग ने पं रामाधीन शर्मा की स्मृति में विशाल अस्पताल का निर्माण कराया था। जब तक अस्पताल बनकर तैयार हुआ सपा की सरकार चली गयी। भाजपा सरकार में आज तक महज एक चिकित्सक व एक वार्ड व्याय व स्वीपर की नियुक्त हो सकी। लेकिन यहां उपचार और जांचों के उपकरण नहीं दिये ।
इस अस्पताल का उपयोग आइसोलोशन वार्ड और मरीजों को भर्ती करने में किया जा सकता है। नए सीएमओ डा. भगवान दास बिहोरिया ने फोन पर बताया कि कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल के बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें