फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फिर जताया सरिता पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा ने निवर्तमान विधायक सरिता भदौरिया पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें इटावा विधानसभा सीट से अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। सरिता भदौरिया ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से करते हुए वर्ष 1991 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा। वर्ष 2004 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर इटावा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त सरिता भदौरिया ने भाजपा में लगातार 20 साल तक काम किया।
इस दौरान उन्हें भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी दायित्व संभालने का मौका मिला। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने इटावा से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्हें विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताते हुए उनका टिकट फाइनल कर दिया है।
शुक्रवार की शाम जारी सूची में उनका नाम शामिल होने की खबर से ही भाजपा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ता उनके आवास पर बधाई देने पहुंचने लगे। जिस समय टिकट की घोषणा हुई उस समय सरिता भदौरिया क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें