फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलंदा रजवाह ओवरफ्लो, 150 बीघा फसलें हुईं जलमग्न

विज्ञापन
ृटो संख्या 23 पानी से जलमग्र गेहूं की फसल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बसरेहर। ब्लॉक बसरेहर में बिलंदा रजबहा के पानी से ओवरफ्लो होने की वजह से करीब 150 बीघा गेहूं, आलू, लहसुन और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। जिससे यह फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच र्गइं हैं। चारो ओर पानी ही पानी दिखाई देने और फसलों के पानी में डूबे होने से किसानों के माथे पर चिंता बढ़ गई हैं। उनकी दिन और रात की सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों के अनुसार बिलंदा रजबहा ग्राम पंचायत रजपुरा तोताराम गांव के पास से निकला है।
इस बारे में किसान मिट्ठूलाल, राम बरन, राम भरोसे, राम सेवक आदि ने बताया कि बड़ी मेहनत से उन्होंने फसल की बुआई की थी। सपने में नहीं सोचा था कि उनकी मेहनत पर इस तरह पानी फिर जाएगा। नहर विभाग की लापरवाही की वजह से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बताया कि फिर भी फसलों को बचाने के लिए अपनी ओर से मिट्टी भरी बोरियां और पुआल लगाकर पानी को आगे बढ़ने से रोकने का भरसक प्रयास भी किया।
विज्ञापन

इन किसानों की फसलें हुई जलमग्न
बिलंदा रजबहा के ओवरफ्लो होने से 150 बीघा जिन किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। उनमें मिट्ठू लाल की 9 बीघा, श्याम वती, रामबरन, रामसेवक, आदेश कुमार की 3-3 बीघा, राम भरोसे की 13 बीघा, सुनील कुमार की 6 बीघा, मुकुट सिंह की 8 बीघा, बालकुमारी की 7 बीघा, संजय कुमार की 10 बीघा, श्री कृष्ण की 4 बीघा, रंजीत कुमार की 15 बीघा, ग्राम नगला ठकुरी व रजपुरा तोताराम किसान की आलू, गेहू,ं लहसुन, सरसों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पानी का कुलावा खुलवाया
इस बारे में सिंचाई विभाग के जेई गजेंद्र सिंह का कहना है सूचना मिलने पर ऊपर से बंबा का पानी कम करवाने के बाद रास्ते में पानी का कुलावा खुलवा दिया है। करीब दो घंटे में खेतों से पानी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें