फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने असलहों के दम पर दंपति को लूटा

Sat, 14 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुगौरा के पास बाइक से जा रहे  दंपत को बाइक सवार लुटेरों ने असलहों के दम पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से मंगलसूत्र, जंजीर, अंगूठी लूट ले गए। पीछे से आ रहे कार सवार ने जब इस लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर के अंगूठे में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


बलरई क्षेत्र ग्राम नगला रामसुंदर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र विशंभर पाल अपनी पत्नी अंजू को लेकर शुक्रवार को बाइक से अपनी ससुराल भरथना क्षेत्र के किसी गांव में भाई दूज मनाने के लिए गए थे। शनिवार की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ वापस अपने गांव जा रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे जब वह ग्राम जुगौरा के पास पहुंचे तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और असलहों की दम पर लूटपाट शुरू कर दी।

लुटेरों ने अंजू के पास से मंगलसूत्र तथा प्रदीप के पास से जंजीर व अंगूठी लूट ली। इसी बीच प्रदीप लुटेरों से भिड़ गया तभी पीछे से उसी गांव से कार से आ रहे बृजमोहन ने प्रदीप को लुटेरों से भिड़ते देखा तो अपनी कार रोकी और लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने उनके ऊपर फायर किया। गोली समीप स्थित मंदिर से टकराकर उनके पैर के अंगूठे में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रदीप ने घटना की जानकारी बलरई थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल बृजमोहन को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ अनूप निगम ने बताया कि प्रदीप के साथ लुटेरों ने लूटपाट की लेकिन सामान ले जा पाए या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है। विरोध करने पर गांव के ही बृजमोहन के ऊपर लुटेरों ने फायर किया। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें