फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना से एक आठ वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। घटना के समय बच्चा शौच के लिए खेत जा रहा था। बच्चे के चिल्लाने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर चुप कराने का प्रयास किया। सफल न होने पर गांव के बाहर झाल पुल के पास छोड़कर भाग गए। बच्चा डर से एक घर में जाकर छिप गया। बाद में पुलिस ने उसे चार घंटे बाद ढूंढ निकाला। अब पुलिस अपहरण करने वालों की तलाश में है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना के भिटारी मोहल्ला निवासी अजब सिंह दोहरे का आठ वर्षीय पुत्र चमन कक्षा तीन का छात्र है। शनिवार शाम को चमन शौच के लिए खेत जा रहा था।
काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। पता न चलने पर परिजनों को सूचना दी। बकेवर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे की तलाश शुरू कर दी। लगभग चार घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को एक घर से ढूंढ निकाला।
पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि शाम को वह शौच के लिए खेतों में गया था। एक बाइक पर दो बदमाश आए और जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और उसे ले गए।
रोने व चिल्लाने पर बदमाशों ने उसको मारा भी लेकिन वह चुप नहीं हुआ। जिस पर बदमाशों ने उसे भोगनीपुर नहर पर बने झाल पुल पर छोड़ दिया। वहां से वह भागकर गांव आया और डर के कारण एक घर में छिप गया।
बच्चे के दादा की हो चुकी है हत्या
कई वर्ष पहले चमन के दादा की भी हत्या कर दी गई थी। अजब सिंह ने बताया कि उसके पिता लाखन सिंह की करीब बीस वर्ष पूर्व इकदिल क्षेत्र में ही बिरारी के पास हत्या हुई थी। अमीनाबाद बाद गांव स्थित उसके घर से बुलाकर पिता को मार डाला गया था। हत्या में इकदिल क्षेत्र के ही लोग नामित हुये थे और उन सभी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें