फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत

Sat, 11 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के तहत पक्काबाग के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठी पत्नी और सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


उत्तेजित लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने उसे छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बिचवा निवासी भूपेंद्र (28) पुत्र रामबहादुर अपनी पत्नी प्रीति का इलाज कराने इटावा आया था। शनिवार की सुबह वह अपनी ससुराल नगला खूबी थाना इकदिल गया और वहां से अपनी सास रामपूती को भी बाइक से जिला अस्पताल ले आया। पत्नी को दिखानेे के बाद तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


पक्काबाग तिराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भूपेंद्र तो ट्रक की पहियों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी व सास उछलकर दूर जा गिरीं। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।


दुर्घटना के बाद चालक देवेश पुत्र जमादार सिंह निवासी पिलहा थाना भरथना ट्रक को छोड़कर भागने लगा। घटना से उत्तेजित लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह धुन दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने देवेश को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने घायल प्रीति, रामसपूती तथा चालक देवेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीति और रामसपूती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। 

डंफर ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंदा
इटावा। हाइवे पर पिलखर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज गति से आ रहे डंफर ने रौंद दिया। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर निवासी सत्यवीर (80) पुत्र परशुराम शनिवार की सुबह अपने खेतों पर गए थे। सुबह करीब नौ बजे जब वह वापस लौटकर गांव जा रहे थे तभी सड़क पार करते समय कानपुर की ओर से आ रहे डंफर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक गाड़ी को मौके से भगा ले गया। सूचना मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना पक्काबाग के पास हुई। यहां तेजी से आ रही स्कूली बस ने शनिवार की सुबह सौरभ तिवारी (17) पुत्र राजेश तिवारी निवासी पक्काबाग को टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विचारपुरा के पास पैदल आ रहे जोरसिंह (60) पुत्र लच्छूराम निवासी विचारपुरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में भरथना थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी के पास बाइक की चपेट में आने से मुन्नीलाल (55) पुत्र गोविंद सिंह निवासी कुंअरा भी घायल हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें