फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Tue, 30 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के सामने हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले जाने में सफल रहा। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव ललितपुरा निवासी गजेंद्र बाबू (50) पुत्र राम सिंह अपनी रिश्तेदारी में गांव धरवार थाना जसवंतनगर गए थे।

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने रिश्तेदार विभूति प्रसाद (38) पुत्र कोमल सिंह यादव के साथ बाइक से इटावा आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आईटीआई के सामने हाइवे पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विभूति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई। यहां डाक्टरों ने गजेंद्र बाबू के मृत होने की पुष्टि की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विभूति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा ग्वालियर बाईपास पर लुहन्ना चौराहा के पास ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल श्रीनिवास निवासी जवाहर कालोनी कंफू ग्वालियर और उनकी पत्नी सिंधू हर्डिकिल घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें