सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोकासई के पास
बाइक पर सवार तीन लोगों ने रिटायर्ड बीएसएफ जवान को गोली मार दी। गोली उसके
पेट में जा घुसी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को
एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर
दिया गया।
भरथना क्षेत्र के गांव बंधा निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड
राजेंद्र सिंह यादव पुत्र पल्टू सिंह गुरुवार को अपने भाई नाहर सिंह के साथ
बाइक से अपनी पुत्री की ससुराल बखतपुर करहल गए थे। रात करीब 9 बजे जब वह
वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी लोकासई के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन
लोगों ने उन्हें रोक लिया।
जैसे ही वह रुके तभी एक हमलावर ने
उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में जा घुसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर
पड़े। अचानक हमला होने से भाई नाहर सिंह भी कुछ समय नहीं पाए। वारदात को
अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी नाहर सिंह ने पुलिस
कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलने पर एसआई दिनेश चंद्र मौर्या मौके
पर पहुंचे और घायल हो नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां उसकी नाजुक हालत को
देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
एसआई दिनेश मौर्या ने बताया कि गोली क्यों मारी गई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आगरा से परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।