फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Fri, 15 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मौैजा लहरोई के नगला दलू निवासी बाप और बेटे की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से औरैया जिले के मुरादगंज स्थित तिलकपुर गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दोपहर को शव गांव पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

 
गांव निवासी रामदत्त  यादव (50) पुत्र शर्मन सिंह अपने पुत्र मनोज कुमार (25) के साथ बाइक से अपनी ससुराल औरैया जिले के मुरादगंज क्षेत्र के गांव तिलकपुर जा रहे थे। वहां रामदत्त के साले के लड़के का तिलक था। रास्ते में बाबरपुर के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की मनोज की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।  उसके दो साल की एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के दो लोगों के शव देखकर गांववालों की आंखें नम हो गईं। दोपहर में उनके शवों का अंतिम संस्कार छोटे पुत्र सनोज ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें