बकेवर। दुर्गापुरा में शुक्रवार सुबह बाइक सवार हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र ने पैदल नहर पटरी किनारे टहल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सैफई व छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार छात्र हेलमेट नहीं लगाए था।
शुक्रवार सुबह दुर्गापुरा निवासी सागरवती यादव नहर पटरी पर टहल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी बबकरपुर निवासी सूरज बाइक लेकर लखना स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। युवक हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए निकला था। नहर की संकरी पटरी के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ईएमओ डॉ. सत्येंद्र साहू ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया जबकि छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया।