फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के नगला शिबू के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि बाइकें कौन-कौन चला रहा था, अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


भरथना कोतवाली क्षेत्र के तहत नगला शिबू के पास नहर की पटरी पर यह हादसा उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अनिकेत (17) निवासी विशुनपुरा (ताखा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद ऋतिक (30) और दूसरी बाइक पर सवार योगेंद्र निवासी नगला ठकुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।
पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े तीनों युवकों को संभाला लेकिन तब तक अनिकेत की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद नहर की पटरी पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें