इटावा। घोड़ा-बग्गी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवती व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कचौरा रोड ग्राम कलवारी के पास हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अभिषेक यादव (18) निवासी ग्राम भीखनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार गुड्डी (45) निवासी अमृतपुर थाना बसरेहर व भारती (19) निवासी ग्राम भीखनपुर गंभीर रूप से घायल गईं।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बाइक का घोड़ा-बग्गी से टकराना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बाइक सवार तीनों को लोग आपस में रिश्तेदार थे। मामले की जांच की जा रही है।