फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल व्यापारियों ने फूं की जीएसटी की प्रतियां

Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
बाइक रैली निकालते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। जीएसटी में जुर्माना एवं जेल की सजा के प्रावधान के विरोध में सभी व्यापारिक संगठन एकजुट होकर शुक्रवार को बाजार बंदी में हिस्सा लेंगे। कपड़ा एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन सहित करीब एक दर्जन संगठनों ने सामूहिक रूप से बाजार बंदी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को स्वेच्छा से बाजार बंदी को सफल बनाने की अपील की है। माकपा ने भी इस बाजार बंदी का समर्थन किया है। जीएसटी के विरोध में इटावा ही नहीं आसपास के कस्बों में भी बाजार बंदी का असर दिखेगा।
विज्ञापन


 जीएसटी के विरोध में उतरे व्यापारियों ने शहर में नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। इसके बाद तहसील चौराहा पर पहुंचकर जीएसटी की प्रतियों को आग के हवाले किया। व्यापारियों ने शुक्रवार को होने वाली देशव्यापी बंदी को सफल बनाने  के लिए  पूरी ताकत भी झोंक दी है।  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जीएसटी की प्रतियां फूंक कर बंद को सफल बनाने की अपील भी की। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सरकार व्यापारियों को जेल में भेजने वाले नियम समेत कई प्रारूपों में बदलाव किया जाए।   इस मौके पर मनीष जैन, सर्वेश चौहान, मनोज अग्रवाल, अजमत अली, नवनीत जैन, रंजीत सिंह कुशवाहा, डा. संतोष राठौर, रोविन जैन, रविंद्र सिंह कुशवाहा, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सलमान, मोनू ,आलिम, विकास शाक्य, राजीव कुमार, इमरान, विष्णु कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था होगी चौकस
इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार बंदी के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल के साथ मोबाइल गश्त रहेगी। जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। वे अपने अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाजार में दिन भर पुलिस की गश्त रहेगी।  उन्होंने व्यापारियों से भी आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें