फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बाइक, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। अधिवक्ता की बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज निवासी अधिवक्ता सुरेश यादव रविवार देर शाम पत्नी को दवा दिलाकर इटावा से भरथना आ रहे थे। भरथना इटावा-मुख्य मार्ग पर तहसील के पास सड़क पर पहले से खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में अधिवक्ता व उनकी पत्नी गिरकर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल अधिवक्ता के पुत्र ऋषिराज ने बताया कि हादसे के दौरान पिता हेलमेट लगाए थे इससे सिर में गंभीर चोटे नहीं आई।
वहीं, मां को मामूली चोट आई है। सूचना पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, सत्यप्रकाश यादव राजा, सुबोध कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायल साथी का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें