फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीएसी दफ्तर स्थित बिजलीघर के पास शुक्रवार दोपहर गोवंश को बचाने में बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दपंती समेत मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक शहर स्थित ससुराल से मैनपुरी घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सचिन (25) निवासी बिछवा, मैनपुरी, पत्नी विनीता (24) व पुत्री मन्नत (डेढ़ साल) के साथ नुमाइश चौराहा स्थित ससुराल में बाइक से आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से परिवार समेत घर लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही पीएसी दफ्तर स्थित बिजली पॉवर हाउस के पास पहुंची। इस दौरान सड़क पर अचानक गोवंश आ गया।
उसे बचाने में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें वह परिवार समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। तीनों को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें