इटावा। शहर में विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर आयोजित शिविरों में 130 कनेक्शन काटे गए और 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं लखना में 17 कनेक्शन काटे गए और चार लोगों पर कार्रवाई की गई।
एसडीओ प्रथम विपिन कुमार के नेतृत्व में 209 कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 58 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसी प्रकार एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया उनकी टीम ने 141 कनेक्शन चेक करते हुए 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 48 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार ने बताया उनकी टीम ने 98 कनेक्शन चेक किए। 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार लखना में एसडीओ भूप सिंह की देखरेख में जेई कन्हैयालाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 17 कनेक्शन काटे गए। चार के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।