फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय इंटर कालेज के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
फोटो संख्या 25 शनिवार को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिला मुख्यालय पर कस्तूरबा आवासीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रविवार को निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर खड़ी जर्जर इमारत को ध्वस्त करने और मलबा हटाने के लिए निर्माण एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। टेंडर होते ही आवास विकास परिषद भवन निर्माण का काम शुरू करेगा। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद प्रक्रिया में तेजी आई।
विज्ञापन

जिले में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए कस्तूरबा आवासीय बालिका कालेज का निर्माण मई 2020 में स्वीकृत हुआ था। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 77 लाख 15 हजार 954 की धनराशि स्वीकृत करते हुए 70 लाख 86 हजार रुपया भी कर दिया। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को निर्माण एजेंसी बनाया गया। धनराशि को छह महीने बीतने के बाद भी मलवा हटाने के लिए टेंडर न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इस कार्य के लिए 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि रविवार को पुरानी इमारत के ध्वस्तीकरण और मलबे की नीलामी के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय के निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें