फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी जी इंटर कालेज ने बसरेहर को हराया

Thu, 22 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इटावा महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बसरेहर डा.अजंट सिंह यादव ने किया। इस दौरान बिहारी जी इंटर कालेज विजयी रहा।

सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में छह टीमों में स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा, जसवंतनगर क्लब, बजरंग क्लब जसवंतनगर, केकेपीजी कालेज इटावा सहित यंग पैंथर की टीमें आईं। सीनियर वर्ग में कर्मक्षेत्र इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, सरस्वती विद्यामंदिर मोतीझील, सेविन हिल्स स्कूल, मनभावती कुंवरि जनसहयोगी बसरेहर, शांतीदेवी इंटर कालेज, ब्लूवर्ड इंटर कालेज, ज्ञान स्थली, सेंट मेरी, चौधरी सुघर सिंह जसवंतनगर सहित 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में शांती देवी जसवंतनगर, जीआईसी इटावा, जनता इंटर कालेज बकेवर, बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर, पूर्वमावि नगला गौर ने भाग लिया। संयोजक डा. उमेश यादव ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल जूनियर वर्ग का जनता इंटर कालेज बकेवर एवं बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर में हुआ। इसमें 19-10 अंक से अहेरीपुर विजयी रही। दूसरे मैच में जीआईसी इटावा एवं मनभावती कुंवरि जनसहयोगी इंटर कालेज बसरेहर ने बसरेहर 27-5 अंकों से विजयी रही। फाइनल मैच में अहेरीपुर ने बसरेहर को 63-34 अंकों से हराया। सभी ओपन वर्ग एवं बालिका वर्ग के मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, जीआईसी प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव, डा. कमल कुमार, मधु पांडेय, प्रधानाचार्य प्रवेंद्र सिंह, आरके वर्मा, डा. राजीव राज, निर्णायक आशा वशिष्ठ, नाजिश, शाहिद अख्तर, आशुतोष वर्मा, इंद्रपाल सिंह, नरदेव आर्य, नितिन शुक्ला, सुमित कुमार, राकेश भदौरिया, अनिल चौधरी, विपिन कुमार, उमेश रावत, अनुज एवं व्यायाम शिक्षक इंद्रनारायण पांडेय ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें