फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल की सैर संग पर्यटन को बढ़ावा

Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
इटावा
विज्ञापन
झंडी दिखाकर ग्रीन पाथ का शुभारम्भ करते मंत्री अभिषेक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा से आगरा तक बनाए गए एशिया के सबसे लंबे  (207 किलोमीटर) ग्रीन पाथ का शुभारंभ शनिवार को इटावा लायन सफारी पार्क  में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्रा ने देश-विदेश के साइकलिस्टों को झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यूपी ग्रीन पाथ दुनिया भर के साइकलिस्टाें को आकर्षित करेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ट्रैक से ही यमुना और चंबल जैसी नदियों के नजारे दिखेंगे। मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में साइकिल और तेज दौडे़गी और यूपी की पहचान विश्व स्तर पर बनेगी।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यूपी ग्रीन पाथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यूनीक सोच का नतीजा है। एशिया के लोगों को पहला ग्रीनपाथ साइकिल ट्रैक मिला है। साइकिल दौड़ाने को न तो 1000 का नोट चाहिए न ही 500 का। अपने दम पर साइकिल को जितना चाहो आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी से ट्रैक को सुरक्षित रखने की अपील की। उद्घाटन के बाद देशी-विदेशी 130 साइकलिस्टों ने ग्रीन पाथ पर साइकिल दौड़ाई। इसमें प्रदेश के 12 राज्यों के साइकिल सवार भी शामिल थे।

मंत्री अभिषेक मिश्रा, प्रमुख सचिव उपेंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव पर्यटन संजीव शरण, डायरेक्टर खेलकूद आरपी सिंह, जरार चंबल क्षेत्र के प्रभारी राजा आरपी सिंह ने भी सफारी के मुख्य द्वार के सामने से लुहन्ना चौराहे तक ग्रीन पाथ पर साइकिल चलाई। शहर के स्कूलों के 250 बच्चों ने भी ग्रीन पाथ पर हरचंदपुरा गांव तक सात किलोमीटर तक साइकिल चलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, गोपाल यादव, जिलाधिकारी शमीम अहमद, डीएफओ कन्हैया पटेल, सफारी डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें