बातचीत करते खेल निदेशक उत्तर प्रदेश आरपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी ग्रीन पाथ के उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे खेल निदेशक उत्तर प्रदेश आरपी सिंह ने अमर उजाला को खास बातचीत में बताया कि सैफई स्टेडियम की खराब हुई एस्ट्रोटर्फ को जल्द बदला जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ का बजट शासन ने दिया है। इसके साथ ही इटावा और सैफई के हाकी टर्फ मैदानों पर सीनियर हाकी मैच कराने का भी फैसला हुआ है। भविष्य में इन दोनों मैदानों पर फ्लड लाइट लगाकर रात के समय में भी मैच कराए जाने की सुविधा पर विचार किया जाएगा।
खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि सैफई स्टेडियम की टर्फ को जल्द बदला जाएगा। इसके लिए जमीनी कार्य भी शुरू करा दिया गया है। टर्फ के लिए विदेशी कंपनी को आर्डर दिया गया है। पुरानी टर्फ को हटाकर नई टर्फ लगाने में पांच करोड़ का खर्चा आएगा। यह धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में दोनों ही स्टेडियम को फ्लड लाइट से लैस करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में खेल के क्षेत्र में जितना कार्य किया है उससे दूसरे प्रदेश भी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं खिलाड़ी हैं। ग्रीन पाथ भी अपने आप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनोखी सोच है। जिसका लाभ अब देश के साइकलिस्टों को मिलेगा।