फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Mon, 26 Feb 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
छात्र अभिषेक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। कोतवाली क्षेत्र के भिंड रोड पर टिक्सी मंदिर के पास साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए इटावा आ रहे छात्र को पीछे से ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बढपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बीरबल निवासी इच्छा राम बघेल का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बघेल इटावा के इस्लामिया इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार को वह अपने घर से कोचिंग पढ़ने के साइकिल से इटावा आ रहा था। जब वह टिक्सी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे राैंद दिया। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को  हुई तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। मृतक के पिता इच्छा राम बघेल कामेत के पास स्थित कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया महाविद्यालय में टीचर हैं।  जानकारी मिलने के बाद कालेज के प्रबंधक बीर भान सिंह भदौरिया के अलावा कालेज का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्रक एवं चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें