फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिवदत्त चतुर्वेदी भाषण प्रतियोगिता में भूमि और आदिश्री अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव पंडाल में पंडित शिव दत्त चतुर्वेदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें भूमि और आदिश्री पहले स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य शांति स्वरूप पाठक ने शिवदत्त चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि पंडित शिव दत्त चतुर्वेदी हिंदी संसार और बृज भाषा साहित्य की बड़ी विभूति थे। कनिष्ठ वर्ग में भूमि कुमारी प्रथम, फबेहा फातिमा दूसरे,अक्षत मिश्रा व प्रज्ञा तीसरे स्थान पर रहे। आर्यन सिंह, शिवम कुलश्रेष्ठ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। शिशु वर्ग में आदिश्री यादव पहले, मैथिली चौधरी दूसरे व शान्वी सचान और दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। कवि प्रेम बाबू प्रेम, प्रतीक्षा चौधरी, देवेश शास्त्री, प्रशांत तिवारी, राजीव राज, हर्ष शर्मा, रोहित चौधरी आदि ने काव्यपाठ किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, संजय आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रियांक मिश्र, नृपेंद्र चतुर्वेदी, अतुल भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें