भरथना। भरथना कस्बा तहसील मुख्यालय है। नगर पालिका परिषद का दर्जा भी है। 50 हजार से अधिक आबादी भी है। इसके बाद भी यहां कोई पार्क नहीं है। गिरधारीपुरा मोहल्ले में मॉडल पार्क बनाया तो गया है पर वह सिर्फ छोटे छोटे बच्चों के खेलने कूदने के लिए हैं। पार्क के अभाव में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले युवाओं बुजुर्गों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।
पार्क नहीं होने से कस्बे के लोग सुबह रेलवे प्लेटफार्म और मुख्यमार्ग किनारे टहलने जाते हैं। यहां हादसे की संभावना भी बनी रहती है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लालाराम शाक्य ने कहा कि पार्क न होने से वे रेलवे स्टेशन परिसर पर टहलने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों को पार्क की जरूरत पर ध्यान देना चाहिए।
महावीर सिंह यादव (एड) का कहना है कि वह बीते करीब 19 वर्षों से अनवरत सुबह टहलने जाते हैं। पार्क नहीं होने के कारण कई लोग मुख्यमार्गों के किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाने को विवश हैं।