फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेनीपुरा ने कंजौसा को 51 रनों से हराया

Wed, 05 Apr 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल विद्यापीठ की तरफ से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग-2 में बुधवार को बेनीपुरा और कंजौसा की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें बेनीपुरा ने कंजौसा को 51 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

कंजौसा ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बेनीपुरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 33 रन और यशवंत ने 31 रन बनाए। जवाब में कंजौसा की टीम 11.4 ओवर में 71 रनों पर सिमट गई। अवनीश ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। यशवंत ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच की ट्राफी जनवेद सिंह ने दी। मैच के दौरान चंबल परिवार से जुड़े वीरेंद्र सिंह सेंगर, लेखपाल रंजीत सिंह चौहान, डॉ. शाह आलम राना, दीपू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें