फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 12 करोड़ से बने फायर स्टेशन से बीहड़ी क्षेत्र को होगा लाभ

Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। 12 करोड़ की लागत से बने आवासीय भवन और फायर स्टेशन से अब बीहड़ी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इसका लोकार्पण गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल किया।
विज्ञापन

प्रदेश में 38 फायर स्टेशन व 35 दमकल वाहनों का वर्चुअल लोकार्पण हुआ। यहां एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चकरनगर फायर स्टेशन के आवासीय भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसएसपी ने बताया कि फायर स्टेशन और फायर कर्मियों के रहने के लिए आवासीय भवन का 12 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है। फायर स्टेशन का पहले ही लोकार्पण हो चुका था। मुख्यमंत्री ने आवासीय भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया है।
इटावा जिले को एक फायर टेंडर वाहन और मिला है। फायर स्टेशन व आवासीय भवन के निर्माण से बीहड़ी क्षेत्रों के गांव में आग लगने पर दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंच सकेगी। इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। इसके उपरांत एसएसपी ने चकरनगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ नागेंद्र राव चौबे, सीएफओ तबारक हुसैन, फायर स्टेशन अधिकारी सुभाष आर्या सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.........................................................
26 आवासों में रहेंगे दमकल कर्मी
एसएसपी ने बताया फायर स्टेशन में तीन मंजिला आवासीय भवन तैयार किया गया है। इस भवन में 26 आवास बनाए गए हैं। गुरुवार को लोकार्पण के बाद इन आवासों को दमकलकर्मियों के लिए आवंटित किया गया। स्टेशन पर एक फायर अधिकारी, छह सिपाही, एक लीडिंग फायर मैन और एक चालक वर्तमान में तैनात है। कर्मचारियों को इधर-उधर नहीं रहना पड़ेगा और वह आवासीय भवन में रहकर 24 घंटे ड्यूटी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें