फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्राइम ब्रांच के सिपाही बन महिला से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। मुगलपुरा गांव के पास बाइक सवार युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर महिला से जेवर ठग लिए। महिला की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

चितभवन निवासी सुधा पत्नी पवन कुमार मुगलपुरा में मायके में थीं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पास के गांव नवलपुरा में भागवत में एक साल के बेटे को लेकर पैदल जा रहीं थीं। समथर की ओर से बाइक से आए युवकों ने उन्हें रोक लिया। खुद को क्राइम ब्रांच में सिपाही बताया और कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए अपराध से बचाने के लिए महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं।
सुधा से कहा कि सोने, चांदी के जेवर इस तरह पहनकर न घूमें। एक कागज दिया और कहा कि इसमें जेवर रखकर पर्स में रख लो। महिला ने सोने की जंजीर, कान के झाले, दो अंगूठी कागज में रख दी। युवक ने कागज की पुड़िया बनाकर दे दी और चौपला की तरफ चले गए। उनके जाने के बाद महिला ने पुड़िया खोली तो उसमें जेवर नहीं थे। चौबिया थानाध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा को भी रोका था
महिला से टप्पेबाजी से 15 मिनट पहले भागवत में जाते समय 75 वर्षीय मिलाप सिंह पुत्र चेतराम यादव निवासी चौपला को भी बाइक सवारों ने रोका था। वह दो सोने की अंगूठी पहने हुए थे। मिलाप ने खुद को रिटायर्ड दरोगा बताया तो युवक चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें