फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ब्यूटी पार्लर संचालक का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 02 May 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मोहल्ला गांधीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने पति पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

गांधीनगर में सोमवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से निधि उर्फ रश्मि (31) पत्नी राजीव पोरवाल का शव लटका मिला। घटना के दौरान पति बच्चों को स्कूललेने गया था। निधि घर में अकेली थी। बच्चों को लेकर घर पहुंचे पति ने कमरे में पत्नी को लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
मृतका के भाई दिव्यम ने पति राजीव कुमार पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि राजीव आए दिन उसकी बहन से मारपीट करता था। वह उस पर तलाक देने का भी दबाव बना रहा था। पति-पत्नी में आए दिन इसी बात को लेकर कलह रहती थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ विवेक जावला आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पति राजीव कुमार ने बताया कि वह कस्बा की एक फर्म पर प्राइवेट नौकरी करता है। दोपहर में स्कूल से दोनों बच्चों अरनव उर्फ शौर्य (9), धैर्य (5) को लेने गया था। शादी से पहले उसकी किसी महिला से मित्रता थी। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी आए दिन आत्महत्या की धमकी देती थी। वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से तहरीर दी गई। मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें