फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पारस का मध्यप्रदेश अंडर 14 टीम में चयन

Tue, 02 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूथ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी पारस का मध्यप्रदेश अंडर 14 टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे पारस कुमार ने चंबल डिवीजन की ओर से खेलते हुए दो शतक और दो अर्धशतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है। कोच शशांक पाठक ने बताया कि पारस जब प्रशिक्षण लेने आए थे, तब उनकी उम्र मात्र नौ वर्ष थी। वह तीन वर्षों से लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतिदिन आठ घंटे मैदान में बिताते हैं। पारस के चयन से माता-पिता में खुशी की लहर दौड़ गई। यूथ एकेडमी के संरक्षक सर्वेश सिंह चौहान, इरशाद मेव, राज कपूर राणा, कोच सलीम हुसैन, शशांक पाठक, सफीक खान अमित यादव, अकरम खान, साहिल ठाकुर, सनी ठाकुर ने पारस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें