फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए लक्षणों के प्रति रहें सतर्क: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया कि कोविड-19 में डायरिया, बदन दर्द, कमजोरी, सिर दर्द, आंखें लाल होना, उल्टियां होना आदि जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कुछ लोग खांसी, बुखार न होने पर भी वह कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। घबराने के बजाए सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि दवा लेने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत कोविड की जांच कराएं। कहा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी ऐसे लक्षणों वाले लोगों को चिह्नित कर कोविड जांच के लिए भेजें।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर असर डालता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। इससे ही ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। ऑक्सीजन लेवल समय- समय पर चेक करें और ऑक्सीमीटर का सही तरीके से प्रयोग करें। कभी- कभी घबराहट में गलत तरीके से ऑक्सीमीटर का प्रयोग करने पर ऑक्सीजन लेवल का सही पता नहीं लग पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें ऑक्सीमीटर का प्रयोग
1ऑक्सीमीटर का उपयोग करने से पहले उंगली को साफ कर लें ।
2 उंगली पर नाखून पॉलिश या मेहंदी इत्यादि न लगा हो।
3 ऑक्सीमीटर को पूरे एक मिनट तक उंगली पर लगाएं।
4 इसके बाद जब रीडिंग थम जाए, तब उस रीडिंग को देखें।
5 यदि मीटर रीडिंग नहीं थम रही है तो स्वस्थ व्यक्ति पर उसे उपयोग करके देखें।
6 यदि स्वस्थ व्यक्ति पर भी रीडिंग नहीं थम रही है तो ऑक्सीमीटर खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें