फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रस्ताव फाड़ने से आहत बीडीसी सदस्य ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक महेवा की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गई जब एक बीडीसी सदस्य ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और सांसद पुत्र पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।सदस्य का आरोप है कि लगभग तीन महीने पहले हुई सार्वजनिक बैठक के दौरान उनकी ओर से रखे गए प्रस्ताव को फाड़ दिया गया था। वह अगली बैठक का इंतजार कर रहे है और सोमवार को बैठक के दौरान उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा के ग्राम निवाड़ीकला के वार्ड संख्या 10 से 15 के बीडीसी सदस्य सोनू ने बीडीओ बृजबिहारी त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंपा है। पत्र में सोनू ने विस्तार से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली बैठक के दौरान वह क्षेत्र के विकास के लिए अपना प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि बैठक में मौजूद सांसद पुत्र ने सार्वजनिक रूप से उनका प्रस्ताव पत्र फाड़ दिया था।
इस घटना से वे बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब वह सदन में अपने समाज की बात ही नहीं रख सकते, तो ऐसे पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इससे वह अपने समाज की सहमति से स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा अभी तक उन्होंने इस्तीफा सिर्फ इस वजह से नहीं दिया कि वह अगली बैठक का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




क्षेत्र पंचायत सदस्य का इस्तीफा मिला है कोई किसी पर भी आरोप लगा सकता है। आरोप लगाकर इस्तीफा दिया गया है। इस्तीफा ले लिया गया है आगे जो प्रक्रिया होगी उसे किया जाएगा।
बृज बिहारी त्रिपाठी, बीडीओ महेवा

वर्जन
निवाड़ीकला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जो आरोप लगाए है वह निराधार है, पिछली बैठक में बीडीसी की ओर से जो प्रस्ताव दिए गए थे वह आज भी कार्रवाई के रजिस्टर में दर्ज है, ऐसे में अभिलेखों के फाड़ने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। चुनाव नजदीक होने के कारण बीडीसी सदस्य की ओर से ऐसा किया गया है। बीडीसी की ओर से पहले भी कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनका विरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन

अनुराग दोहरे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, महेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें