फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल के आह्वान पर वकील रहे हड़ताल पर

Sun, 01 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कचहरी में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर डीबीए के अधिवक्ता शनिवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने कचहरी में प्रदर्शन कर ट्रेजरी का घेराव किया। बाद में वकीलों ने जिला जज को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था व तथा अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में प्रदेश बार कौंसिल के निर्देश पर शनिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। डीबीए अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे व महामंत्री बृजेश दुबे के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी परिसर में शांति मार्च निकाला । बाद में वकीलों ने ट्रेजरी का घेराव किया।


डीबीए अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे ने बताया कि गिरती कानून व्यवस्था व वकीलों की हत्याओें को लेकर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने वकीलों के हित में प्रस्ताव पारित किए थे। इन प्रस्ताव को लागू करने के लिए 16 अप्रैल को भी वकील हडताल पर रहे थे, जिसमें वकीलों का खासा समर्थन मिला था। यदि बार कौंसिल के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वकील प्रदेश बार कौंसिल के निर्देश का पालन करेंगे। प्
विज्ञापन




रदर्शन करने वालों में ऋषि चतुर्वेदी, सुष्माकर बाजपेई ,मीडिया प्रभारी हुतेश कुमार यादव, राजवीर सिंह, मनोज दीक्षित, प्रशांत दुबे, अनुपम मिश्रा, रामेंद्र प्रकाश, अनुज कुमार , गजेंद्र भदौरिया, सुबोध त्रिपाठी, आशीष तिवारी, देपेद्र पाल, प्रेम किशन पाल, शैलेंद्र यादव, शारदा शाक्य, राजेश कुमार, लक्ष्मी शंकर यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें