फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेवानिवृत नपा कर्मी से बैंक व फोन की डिटेल मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस ने सेवानिवृत नपा कर्मी से बैंक व फोन की डिटेल मांगी है। इससे वह जल्द इस मामले में बिंदुवार बार पड़ताल कर साइबर ठगों तक पहुंच सकेगी। ठगों ने उनको 17 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 5.40 लाख रुपये ठग लिए थे। इतने दिनों तक डिजिटल अरेस्ट व लाखों रुपये की ठगी होने से परिवार अभी तक भयभीत है।
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने नौरंगाबाद स्थित एसडी फील्ड निवासी मुकेश कुमार सक्सेना की ठगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनसे बैंक व फोन की डिटेल मांगी है। इसमें साइबर ठगों ने किस नंबर से कब-कब कॉल की, कौन-कौन से लिंक से एफआईआर भेजी थी, क्या-क्या मैसेज किए थे, क्या-क्या धमकी दी थी, कौन बैंक के डिटेल साइबर ठगों को दिए थे, आरटीजीएस किस बैंक से भेजे आदि जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिंदुवार पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें