फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैंक व बीमा कर्मियों की हड़ताल, श्रम संहिताओं का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियंस के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक एम्पलाइज यूनियन की इटावा इकाई ने गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री चौराहा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की मुख्य शाखा पर आयोजित इस हड़ताल में बैंक कर्मियों के साथ-साथ ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में बीमा कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के जिला मंत्री राजीव सिंह ने बताया कि यह हड़ताल सरकार द्वारा लाए गए चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं के विरोध में की गई है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि नई श्रम नीति केवल नियोक्ताओं के पक्ष में है और सरकार 29 पुराने श्रम कानूनों को हटाकर अपनी मनमर्जी से श्रमिक वर्गों का शोषण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैंक कर्मी अपना वेतन कटवा कर इस एक दिन की हड़ताल में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है जबकि सरकार विकास के आंकड़ों का हवाला देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री कामरेड जयदीप सिंह ने नई श्रम संहिताओं के दूरगामी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
पंजाब नेशनल बैंक के स्वप्नेश यादव ने चिंता जताई कि भारतीय जीवन बीमा निगम और बैंकों को बड़े पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया के जिला मंत्री राजन यादव ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों की मददगार बन रही है। केनरा बैंक के राहुल यादव व महिला समन्वयक ज्योति कुशवाहा ने नई श्रमिक संहिता में महिलाओं के शोषण की प्रक्रिया को आसान बनाए जाने पर चिंता जताई। भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसो. के मनोज निगम ने सभा की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें