फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: राज्यपाल के आने से पहले जाम से जूझा बकेवर-चकरनगर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। झारखंड के राज्यपाल आने से पहले शनिवार सुबह लखना मंदिर को जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक वाहन रेंगते रहे। जानकारी पर पुलिस ने चकरनगर, सहसों और बकेवर हाईवे से लखना की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर उन्हें डायवर्ट किया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को कस्बा लखना में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए आने वाले थे। वहीं शनिवार को दर्शन के लिए लखना मंदिर जाने वालों का भी सड़कों पर भीड़ निकली हुई थी। उधर, चंबल पुल बंद होने से वहां का डायवर्ट किया हुए वाहन भी इसी रास्ते से होकर जाते हैं। इस बीच सुबह लगभग नौ बजे जाम की स्थिति बन गई। लगभग साढ़े दस बजे तक इस सड़क पर वाहन रेंगते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इस रूट से होकर जाने वाले वाहनों को चकरनगर, सहसों और बकेवर हाईवे से ही डायवर्ट करा दिया। राज्यपाल के कार्यक्रम में प्रवेश करने के बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। इसके बाद उनके लौटने पर से पहले वाहनों को फिर रोक दिया गया था। उनके दोपहर में निकल जाने के बाद इस रूट को सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। रूट डायवर्ट होने की वजह से पहली बार लखना मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरेली निवासी व झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को कस्बा लखना स्टेट के राजघराने के संचालक रहे स्व. रविशंकर शुक्ल के निधन पर आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने चन्द्रशीला रिसोर्ट आना था। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल को दिल्ली से कार से चलकर वह दोपहर 12: 30 बजे लखना पहुंचने वाले थे, लेकिन वह अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे पहले साढ़े 11 बजे पहुंच गए। उन्होंने स्व. शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. शुक्ल के पुत्र ऋषभ शंकर शुक्ला व ऋषि शुक्ला से मिलकर ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने लखना के वरिष्ठ भाजपा नेता जयनाथ वर्मा, ऋचा मिश्रा, दीपू दुबे, राघवेंद्र दुबे लला व रूपम त्रिपाठी से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। त्रयोदशी संस्कार में राज्यपाल करीब सवा घंटा तक रुके रहे। भोजन के बाद परिजनों से मुलाकात कर राज्यपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को आने पर गेस्टहाउस के एक कक्ष में बैठाने की व्यवस्था थी, जहां परिजनों व अन्य लोगों से मुलाकात की। उस कक्ष के बगल में बने बड़े हॉल में ही राज्यपाल व उनके साथ आने वाले लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की गई थी, पर उस कक्ष में एक एसी खराब हो गया। इस कारण राज्यपाल को उनके बैठने वाले कमरे में ही टेबल लगाकर भोजन कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें