फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनापारी बकरियों को पालना होगा फायदेमंद

विज्ञापन
फोटो संख्या 15 बढ़पुरा ब्लाक के ग्राम गाती में जमुना पारी बकरी देखने पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड बढ़पुरा में चल रहे स्वयं सहायता समूह में जमुनापारी बकरी के संरक्षण के लिए गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी बकरियों का बीमा कराया जाएगा। साथ ही बकरी पालन के लिए समूह की महिलाओं को जागरूक भी किया गया। यहां स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर जमुनापारी बकरी का पालन कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व सीडीओ के निर्देशानुसार बकरी पालकों के साथ हुई गोष्ठी में बीमा और स्वास्थ्य रूटीन चेकअप की जानकारी ली गई। जिला पशुचिकित्साधिकारी विनीत पांडेय ने सभी संरक्षित बकरियों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन पांडेय ने विकासखंड के गाती पंचायत और आसपास के समूह की महिलाओं को गोष्ठी के माध्यम से बकरी पालन के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बकरी पालकों के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। बकरियों का बीमा और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जमुनापारी बकरी पालन से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी।
उपायुक्त मनरेगा शौकत अली ने कहा कि समूह की महिलाएं बकरी शेड के माध्यम से व्यवसाय की तरफ बढ़ रही हैं। जो आजीविका के क्षेत्र में एक उन्नत कार्य है। जिला मिशन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बकरी पालन के लिए समूह सदस्यों को रियायतीदर पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे प्रभावित होकर दूसरे पंचायत की महिलाएं भी बकरी पालने को उत्सुक हैं। जिला मिशन प्रबंधक एसीपी नंद किशोर साह ने बताया कि जमुनापारी नस्ल कीबकरी अन्य नस्लों के मुकाबले में सबसे ऊंची और लंबी होती है। वह ज्यादा दूध देने के लिए भी प्रसिद्ध है। इस नस्ल की बकरी यूपी के इटावा, गंगा, यमुना और चंबल नदियों से घिरे क्षेत्र में ज्यादा पाई जाती है। इनका वजन ज्यादा होता है। गोष्टी में एडीओ आईएसबी अखिलेश यादव, केके चौधरी, बृजराज, रश्मि, नंदनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें