राज्य आमंत्रण कबड्डी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के मैच सोमवार को मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए। कबड्डी मैचों में आजमगढ़, मेरठ, शामली और हैंडबॉल में इलाहाबाद, लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी की टीमें विजयी रहीं।
दोनों प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि रिम्स एंड आर सैफई के निदेशक डॉ. टी प्रभाकर ने किया।
उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कबड्डी मैचों में आजमगढ़ ने सैफई को 31-15 से, मेरठ ने गाजीपुर को 32-14 से, शामली ने बागपत को 40-10 से पराजित किया। जबकि वाराणसी और बुलंदशहर 10-10 अंकों से बराबरी पर रहीं।
वहीं हैंडबॉल मैचों में इलाहाबाद ने अलीगढ़ को 29-10 से, लखनऊ ने आजमगढ़ को 29-23 से, फैजाबाद ने सैफई को 28-24 से, वाराणसी ने बस्ती को 30-28 से हराया। इससे पूर्व सैफई क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट किया। प्रतियोगिता में कबड्डी की 8 टीेमें और हैंडबॉल की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। गौरतलब है कि प्रतियोगिता गत 15 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के चलते मैच 16 मार्च से शुरू हुए।