पीराने पीर दस्तगीर शेख अब्दुल कादिर जीलानी जश्ने
गौसे आजम जुलूस का पूरे शानोशौकत से रविवार को आगाज हुआ। नई बस्ती टीला से
शुरूजलूस शहर भ्रमण करते हुए नई बस्ती पर ही जाकर संपन्न हुआ। कई जगह जलूस
का स्वागत किया गया।
यह जुलूस गौसिया कमेटी के उल्मा ए इकराम जनाब
कारी सरफराज, मौलाना जाहिद रजा, मौलाना उबैदुर्रहमान कादरी, मौलाना याकूब
मिस्बाही, आसिफ अत्तारी, मौलाना मोहम्मद तौफीक की कयादत में बड़े ही
शानोशौकत से निकला।
जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए दरी मोहल्ला,
पंजाबियान, शाहकमर, उर्दू मोहल्ला, नौरंगाबाद, साबितगंज, तहसील चौराहा से
होता हुआ अकालगंज पहुंचा। अंजुमन गौसिया कमेटी अकालगंज के कार्यकर्ताओं ने
उल्मा ए इकराम का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में डा. अयाज
अली, जीशान खान, ऐशान खान, मोहम्मद आमिर, इनाम उल्ला खान, मोहम्मद फरमान,
आमिर अली, मोहम्मद साजिद, सद्दाम खान, मोहम्मद अलीम आदि स्टाल लगाकर जलूस
में शामिल लोगाें ने हलवा व बिरयानी पेश किया।
मदरसा दारुल उलूम
गौसिया में नजर के बाद लंगर खिलाया गया। जुलूस में हाफिज कफील, हाफि हारून
रशीद, हाफिज दिलबर, इरफान कुरैशी, मुमताज चौधरी, मौलाना तफवीज रजा, मौलाना
जहांगीर, वहाज अली ‘निहाल’, मौलाना हारून आदि ने भी शिरकत की।