फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद रोड इलेवन ने महावीर एकादश को हराया

विज्ञापन
भरथना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि महेंद्र सिंह भद? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना। माही क्रिकेट क्लब की ओर से गुरुवार को भरथना-सरैया मार्ग स्थित मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। पहला मैच आजाद रोड इलेवन और महावीर नगर एकादश के बीच खेला गया। इसमें आजाद रोड की टीम ने 126 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के भरथना मंडल अध्यक्ष व महेंद्र सिंह भदौरिया ने गेंद खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आजाद रोड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरेंद्र की नाबाद 74 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में 160 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने आई महावीर नगर की टीम 6.3 ओवर में 34 रनों पर ढेर हो गई। आजाद रोड की ओर से धीरू ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। हरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें