इटावा। आयुष्मान गोल्डन कार्ड और नसबंदी की प्रगति सबसे खराब रही। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बुधवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि विभिन्न विभागों में विद्युत बकाया 50 करोड़ 77 लाख के सापेक्ष अभी तक 13 प्रतिशत की वसूली हुई है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, विद्यालयों में विद्युत बकाया की सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की समीक्षा में पाया कि इस माह 153 गोवंश सहभागिता योजना में संरक्षित कराए गए हैं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा में पाया कि आयुष्मान योजना में 644700 लक्ष्य के सापेक्ष 16.52 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए हैं। इसके साथ ही महिला, पुरुष नसबंदी में प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समीक्षा में गोल्डन कार्ड धारकों के उपचार की प्रगति कम पाये जाने पर निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजेश सिंह वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रवीण कुमार टिंगल, डीसी मनरेगा शौकत अली, उप निदेशक एके सिंह, जिला विकलांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह उपस्थित रहे।
ट्राई साइकिल वैशाखी वितरण 19 को
इटावा। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टिक, एमआर किट, लेप्रोसी किट एवं बनावटी अंग 19, 20, 22 और 23 फरवरी को नवीन सभागार विकास भवन में प्रात: 11 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं 02 दिव्यांगता फोटो लेकर उपस्थित हों। (संवाद)