बकेवर। बाबरपुर से बेटे के साथ ऑटो से इटावा शादी समारोह में जा रही महिला ने साथ बैठी युवती पर सोने के जेवर पार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरिता देवी निवासी अछल्दा चौराहा फफूंद औरैया, हाल निवासी अच्छल्दा चौराहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह 10 फरवरी को समय करीब 03.45 बजे अपने बेटे अंश कुमार के साथ बाबरपुर से ऑटो में बैठकर इटावा शादी समारोह में जा रही थी। उनके पास जेवर से भरा पर्स भी था। ऑटो में अन्य सवारियां भी बैठी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बगल में एक युवती बैठी थी। उसने पर्स से पांच अगूंठी, एक जंजीर व एक मंगल सूत्र पार कर दिया।
वह युवती महेवा चौराहे पर उतर गई जबकि वह युवती बाबरपुर से इटावा के लिए उसी ऑटो में बैठी थी। युवती उसे जब महेवा चौराहे पर ही अपना पर्स देखा तो उसमें जेवर नहीं थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं। घटना बाबरपुर क्षेत्र की हो सकती है।