फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। करहल बाईपास पर शुक्रवार शाम बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी रामनिवास उर्फ सुरजन (30) ऑटो चलाता था। शुक्रवार शाम रामनिवास शादी बुकिंग का सामान छोड़कर करहल से लौट रहा था। इसी दौरान बाईपास पर सामने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामनिवास को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सैफई में भर्ती कराया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों में चीखपुकार मच गई। शनिवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा घर के सामने लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी, पुत्र युवराज (5) और तीन वर्षीय पुत्री परी (3) को छोड़ गया है। रामनिवास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें