फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिजिटल होगी 2027 की जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। देश की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनगणना का प्रथम चरण आगामी 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य पूरा किया जाएगा। इस बार पूरी प्रक्रिया कागज रहित होगी और मोबाइल एप व पोर्टल के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का चयन किया जा रहा है। उप निदेशक एवं उप मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या जैन ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना 2027 की बारीकियों और डिजिटल पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें